4 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को एक पारी और 67 रनो से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड की जीत के हीरो तेज गेंदबाज नील वैगनर रहे, जिन्होंने पहली पारी में 7 औऱ दूसरी पारी में 2 विकेट हासिल किए।

Advertisement

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने ट़ॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। उनका ये फैसला सही साबित हुआ और वैगरन (7/39) की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे कैरेबियाई टीम सिर्फ 134 रनों पर ही ढेर हो गई। 

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 520 रनों का विशाल स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। न्यूजीलैंड की तरफ से डेब्यू कर रहे टॉम ब्लंडल ने (107), कॉलिन डे ग्रैंडहोम ने (105), रॉस टेलर ने (93), हेनरी निकोल्स ने (67) रनों की पारी खेली। 

 

पहली पारी में 386 रनों से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने शानदार खेल दिखाया लेकिन यह जीत के लिए नाकाफी साबित हुआ। क्रैग ब्रैथवेट 91 रन और शिमरेन हेमीमीर 66 रन की पारियों की बदौलत मेहमान टीम ने दूसरी पारी में 319 रन ही बना सकी। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के लिए। मैट हेनरी ने 3, ट्रेंट बोल्ट, ग्रैंडहोम और वैगनर ने 2-2, और स्पिन मिचेल सैंटनर ने 1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार