न्यूज़ीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस अपनी कमेंट्री के चलते सबसे पसंदीदा कमेंटेटरों में से एक फैंस को उनका विश्लेषण भी काफी पसंद आता है लेकिन मौका आने पर स्टायरिस चुटकी लेने से भी पीछे नहीं हटते हैं और अब उन्होंने कुछ ऐसा ही राजस्थान रॉयल्स के साथ किया है।

Advertisement

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने 2022 के लिए अपने Goals की लिस्ट शेयर की जिसमें राजस्थान फ्रैंचाइजी ने 2022 आईपीएल को जीतने की बात भी कही। लेकिन स्कॉट स्टायरिस ने इस पर राजस्थान को ट्रोल कर दिया।

Advertisement

स्कॉट स्टायरिस ने इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, "कम से कम झूठी नहीं सच्ची उम्मीदें लगाओ।" हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब स्कॉट स्टायरिस ने अपना मज़ाकिया किरदार सब के सामने पेश किया है। इससे पहले भी वो कई मौकों पर फैंस का मनोरंजन कर चुके हैं।

आपको बता दें कि राजस्थान की टीम 2008 में खेले गए पहले आईपीएल सीज़न को जीतने में सफल रही थी लेकिन इस सीज़न के बाद से ही ये टीम दूसरी बार खिताब जीतने से कोसों दूर रही है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजस्थान का ये सपना 2022 में पूरा हो पाएगा या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार