30 जनवरी,नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार (31 जनवरी) को वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम में चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। मेहमान टीम इंडिया पहले तीन मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के पास इस मुकाबले में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। विलियमसन अगर 20 रन बना लेते हैं तो वह बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

Advertisement

फिलहाल यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के नाम है।  डु प्लेसिस ने बतौर कप्तान साउथ अफ्रीका के लिए 40 मैचों में 37.44 री औसत से 1273 रन बनाए हैं।

जबकि विलियमसन बतौर कप्तान न्यूजीलैंड के लिए 43 मैचों में 1254 रन बना चुके हैं। 

बता दें कि विलियमसन ने भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 में 48 गेंदों में 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 95 रन की पारी खेली और फिर सुपर ओवर में भी 11 नहीं बनाए। लेकिन उनकी टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।   
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार