न्यूजीलैंड के ऑफ स्पिनर विल सोमरविले (Will Somerville) ने घोषणा की है कि वह अगले महीने घरेलू सत्र की समाप्ति के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास ले लेंगे। सोमरविले ने 2018 और 2021 के बीच न्यूजीलैंड की तरफ से छह टेस्ट खेले और कुल 15 विकेट लिए। इनमें से सात विकेट अबु धाबी में पदार्पण टेस्ट में आये थे जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने पकिस्तान को 123 रन से हराया था। उनका आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ दिसम्बर 2021 में वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में था।

Advertisement

सोमरविले ने अपना प्रथम श्रेणी पदार्पण 2004/05 में ओटागो के लिए किया था। वह अपना आखिरी मैच 1 से 4 अप्रैल तक नेल्सन में सेन्ट्रल स्टैग्स के खिलाफ खेलेंगे। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 156 विकेट लिए हैं।

Advertisement

सोमरविले ने 2018 और 2021 के बीच न्यूजीलैंड की तरफ से छह टेस्ट खेले और कुल 15 विकेट लिए। इनमें से सात विकेट अबु धाबी में पदार्पण टेस्ट में आये थे जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने पकिस्तान को 123 रन से हराया था। उनका आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ दिसम्बर 2021 में वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार