NZ vs IND 1st ODI: शुभमन गिल की कैप्टेंसी वाली भारतीय वनडे टीम ने शुक्रवार, 04 नवंबर को न्यूजीलैंड को ऑकलैंड वनडे में 185 रनों पर ऑल आउट कर दिया है। यहां से अब टीम इंडिया के सामने जीत हासिल करने के लिए 186 रनों का लक्ष्य है।
ऑकलैंड में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी। इसके बाद ईडन पार्क के मैदान पर भारतीय गेंदबाज़ों ने कीवी टीम पर जमकर कहर बरपाया। अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं गुरनूर बराड़ ने 9.2 ओवर में 44 विकेट तीन विकेट और अंशुल कंबोज ने 10 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट निकाले। इस तेज गेंदबाज़ों की तिकड़ी ने मिलकर 9 विकेट झटके।
आकिब नबी (6 ओवर में 33 रन दिए) और अक्षर पटेल (5 ओवर में 12 रन दिए) ने भी किफायती गेंदबाज़ी की, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
बात करें न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों की तो एक भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं लगा सका। मेजबान टीम के लिए टिम सेफर्ट ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 43 गेंदों पर 38 रन जोड़े। सेफर्ट के अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 51 गेंदों पर 30 रन और डेरिल मिचेल ने 41 गेंदों पर 28 रन बनाए।
ब्लेयर टिकनर ने नंबर- 11 पर शानदार बैटिंग की और 23 गेंदों पर 34 रन ठोके। न्यूजीलैंड के 6 खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए। यही वज़ह है न्यूजीलैंड सिर्फ 40.2 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 185 रन करके ऑल आउट हो गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड XI: टिम सेफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।