11 मार्च। वेलिंग्टन में खेले जा रहे न्यूजीलैंड - बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच में चौथे दिन बांग्लादेश की टीम अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। स्कोरकार्ड

Advertisement

बांग्लादेश टीम अभी भी न्यूजीलैंड से 141 रन पीछे है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 6 विकेट पर 432 रन बनाए थे। उम्मीद है कि न्यूजीलैंड की टीम पांचवें दिन टेस्ट मैच जीतने में सफल होगी।

Advertisement

वहीं इसी मैच के दौरान न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के साथ एक घटना घटी जिसके कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हुआ ये कि चौथे दिन फील्डिंग करने के क्रम में केन विलियमसन ने कंधे में चोट की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल जाना पड़ा था।

गौरतलब है कि केन विलियमसन ने ऩ्यूजीलैंड की पहली पारी में 74 रन की पारी खेली थी। वैसे खबर है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं हैं और पांचवें दिन एक बार फिर मैदान पर विलियमसन फील्डिंग करते हुए देखे जा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार