लंदन, 9 जून (CRICKETNMORE)| बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबले में आज आमने-सामने होंगी। मेजबान इंग्लैंड से मात खाने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा मैच बारिश के कारण धुल जाने के कारण दोनों टीमों के पास एक-एक अंक है और सेमीफाइनल में जाने के लिए दोनों को कल का मैच हर हाल में जीतना होगा। 

Advertisement

इंग्लैंड में पहले ही दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अगर वह आस्ट्रेलिया से मुकाबला हार जाती है तो बांग्लादेश और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में नहीं जा पाएंगी। 

Advertisement

किवी टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले में बांग्लादेश एक बार फिर अपने इन फॉर्म बल्लेबाज तमीम इकबाल पर निर्भर करेगी। तमीम के अलावा बांग्लादेश की बल्लेबाजी शाकिब अल हसन और मुश्फीकुर रहीम पर भी निर्भर करेगी।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

गेंदबाजी में मशरफे मुर्तजा और मुस्ताफिजुर रहमान पर गेंदबाजी का भार होगा। 

वहीं दूसरी तरफ किवी टीम की उम्मीदें अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज केन विलियमसन से अच्छे प्रदर्शन होने की होंगी। कप्तान होने के नाते उन पर जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। अगर बांग्लादेश के खिलाफ किवी टीम के कप्तान विफल हो जाते हैं तो उसके पास ल्यूक रौंची, अनुभवी रॉस टेलर और मार्टिन गुप्टिल टीम को संभालने का माद्दा रखते हैं। 

गेंदबाजी में ट्रेंट बाउल्ट और टिम साउदी पर किवी टीम की जिम्मेदारी होगी।     PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

टीमें : 

बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), इमरुल कायेस, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन, मोसाद्देक हुसैन, मुश्फीकुर रहीम (विकेटकीपर), मुस्ताफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, सब्बीर रहमान, शफीउल इस्लाम, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, सुंजामुल इस्लाम, तमीम इकबाल, तस्कीन अहमद। 

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रैंट बाउल्ट, नील ब्रूम, कोलिन डी ग्रांडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, मिशेल मैक्लेघन, एडम मिलने, जैम्स नीशाम, जीतन पटेल, ल्यूक रैंची (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार