New Zealand Women vs South Africa Women Prediction, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का सातवां मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच सोमवार, 06 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी ODI मुकाबला साल 2023 में खेला गया था जहां न्यूजीलैंड की टीम ने DLS विधि के तहत 43.2 ओवर में 210 रनों का लक्ष्य हासिल करके साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की थी। ये भी जान लीजिए कि ODI फॉर्मेट में न्यूजीलैंड टीम का पलड़ा साउथ अफ्रीका पर भारी रहा है। 

Advertisement

NZ-W vs SA-W, ICC Women's World Cup 2025: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 06 अक्टूबर 2025
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - होलकर स्टेडियम, इंदौर

Holkar Cricket Stadium, Indore Pitch Report

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का सातवां मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां ODI क्रिकेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 331 रन रहा है। इस मैदान पर अब तक सिर्फ 8 ODI खेले गए हैं जिसमें से 2 रन चेज और 6 रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीते हैं।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि इंदौर के मैदान पर सर्वाधिक ODI स्कोर 418/5 रन बना है जो कि साल 2011 में भारतीय मेंस टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। इस मुकाबले में 99.2 ओवर के खेल में कुल 683 रन बने थे और 15 विकेट गिरे थे।

NZ-W vs SA-W ODI Head To Head Record

कुल - 20
न्यूजीलैंड - 12
साउथ अफ्रीका - 08

Advertisement

NZ-W vs SA-W, ICC Women's World Cup 2025: Where to Watch?

आईसीसी वुमेंस ODI वर्ल्ड कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।

NZ-W vs SA-W, ICC Women's World Cup 2025: Player to Watch Out For

Advertisement

न्यूजीलैंड की टीम से अमेलिया केर, सोफी डिवाइन और जेस केर स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर साउथ अफ्रीका टीम की तो मारिजाने कैप, ताजमिन ब्रित्स और लौरा वोलवार्ड अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं।

New Zealand Women vs South Africa Women Probable Playing XI

New Zealand Women Probable Playing XI: सुज़ी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, लेया ताहुहु, रोज़मेरी मायर/ब्री इलिंग, ईडन कार्सन।

Advertisement

South Africa Women Probable Playing XI: लौरा वोलवार्ड (कप्तान), ताज़मिन ब्रित्स, सुने लुस, मारिजाने कैप, एनेके बॉश/एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्राईऑन, मसबत क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका।

New Zealand Women vs South Africa Women Today's Match Prediction

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सातवें मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

NZ-W vs SA-W Match Prediction, NZ-W vs SA-W Pitch Report, NZ-W vs SA-W Predicted XIs, ICC Women's World Cup 2025, Today's Match NZ-W vs SA-W, NZ-W vs SA-W Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, New Zealand Women vs South Africa Women

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार