माउंट माउंगानुई, 2 फरवरी | भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर रविवार को यहां के बे ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट पर 163 रन बनाए। इसमें कप्तान रोहित शर्मा के 60, लोकेश राहुल के 45 और श्रेयस अय्यर के नाबाद 33 रन शामिल हैं। जवाब में खेलते हुए मेजबान टीम रॉस टेलर (53) और टिम शीफर्ट (50) के अर्धशतकों के बावजूद 20 ओवरों में नौ विकेट पर 156 रन ही बना सकी।

Advertisement

इस हार के साथ न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने एक शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना जिया। न्यूजीलैंड घर में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच हारने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गई है। अपनी धरती पर खेले गए 59वें मैच में यह न्यूजीलैंड की 23वी हार है।

कीवी टीम के अलावा श्रीलंका की टीम अपनी धरती पर खेले गए 40 मैचों में से 23 मुकाबले हारे हैं। 

बता दें कि पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार