Nicholas Pooran Record: मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट (MLC 2026) का 23वां मुकाबला गुरुवार, 09 जुलाई को एमआई न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (MINY vs SFU) के बीच डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में MINY के कप्तान और सलामी बल्लेबाज़ निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) अपनी बैटिंग से तबाही मचाकर फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

MLC का नंबर-1 बल्लेबाज़ बनने का मौका: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 30 वर्षीय निकोलस पूरन मेजर लीग क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में से एक हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अब 35 मुकाबले खेलकर 42.03 की औसत और 138.07 की स्ट्राइक रेट से 1135 रन ठोके हैं।

Advertisement

खास बात तो ये है कि निकोलस पूरन डलास के मैदान पर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ अपनी इनिंग में महज़ 8 रन बनाकर MLC के नंबर-1 बल्लेबाज़ बन सकते हैं। उनके पास फाफ डु प्लेसिस का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 33 मुकाबले खेलकर 1142 रन बनाए हैं।

मेजर लीग क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • फाफ डु प्लेसिस (टेक्सास सुपर किंग्स) - 33 मैचों की 32 पारियों में 1142 रन
  • निकोलस पूरन (एमआई न्यूयॉर्क) - 35 मैचों की 35 पारियों में 1135 रन
  • क्विंटन डी कॉक (एमआई न्यूयॉर्क/सिएटल ओर्कास) - 33 मैचों की 33 पारियों में 948 रन
  • मैथ्यू शॉर्ट (सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स/वाशिंगटन फ्रीडम) - 26 मैचों की 26 पारियों में 875 रन
  • फिन एलन (सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स) - 30 मैचों की 30 पारियों में 804 रन

बताते चलें कि निकोलस पूरन टी20 फॉर्मेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके नाम 464 मैचों की 437 पारियों में पूरे 10,812 रन दर्ज हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 4 सेंचुरी और 66 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

एमआई न्यूयॉर्क टीम: मोनांक पटेल, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), निकोलस पूरन (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, तजिंदर ढिल्लन, कोरी एंडरसन, रोमारियो शेफर्ड, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बाउल्ट, नोस्टुश केनजिगे, रुशिल उगरकर, कुंवरजीत सिंह, सनी पटेल, ट्रिस्टन लुस, एएम ग़ज़नफ़र, फैसल खान अहमदजई, अग्नि चोपड़ा, रयान रिकेलटन, शाकिब अल हसन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार