Nicholas Pooran vs Kwena Maphaka: वेस्टइंडीज ने सोमवार (26 अगस्त) को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटनरेशनल में साउथ अफ्रीका को 30 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज़ निकोलस पूरन बेशक बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन उनके एकमात्र छक्के ने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisement

पूरन ने सीरीज के दूसरे मैच में भी एक बड़ी पारी की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन लिजाद विलियम्स ने 19 के स्कोर पर उनकी पारी खत्म कर दी। हालांकि, 19 गेंदों में 19 रनों की पारी में उनके बल्ले से निकला एकमात्र छक्का देखने लायक था। पूरन ने प्रोटियाज और मुंबई इंडियंस के युवा तेज़ गेंदबाज़ क्वेना मफाका की गेंद पर एक जबरदस्त छक्का जड़ा, जिसका वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

मफाका ने मिडिल और लेग स्टंप पर पूरन को एक लेंथ बॉल डाली। ये गेंद बिल्कुल पूरन की रडार में थी और पूरन ने गेंद की गति का इस्तेमाल करते हुए शानदार तरीके से फ्लिक करके एक जबरदस्त छक्का लगा दिया। पूरन के बल्ले से लगने के बाद ये गेंद काफी दूर तक गई। इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। जिसमें शाई होप ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 35 रन, शेरफन रदरफोर्ड ने 29 रन औऱ एलिक अथानाजे ने 28 रन की पारी खेली। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरूआत धमाकेदार रही। रीजा हैंड्रिक्स औऱ रयान रिकेल्टन की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर मे 63 रन जोड़े। हैंड्रिक्स ने 44 रन और रिकेल्टन ने 20 रन बनाए। इस साझेदारी के टूटने के बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और साउथ अफ्रीका 19.4 ओवर में 149 रन पर ऑलआउट हो गई। मिडल ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स ने 28 रन की पारी खेली लेकिन अंत के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। साउथ अफ्रीका के आखिरी 7 विकेट सिर्फ 20 रन के अंदर गिरे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार