Nicholas Pooran Fastest Century And Half Century Record In MLC History: एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) के कैप्टन निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने गुरुवार, 16 जुलाई को कैलिफोर्निया के ओकलैंड कोलिज़ियम स्टेडियम में वाशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 33 गेंदों पर 5 चौके और 13 छक्के लगाकर 106 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली। इसी पारी के दम पर उन्होंने एक साथ फिन एलन (Finn Allen) और रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) के बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए।
MLC का सबसे तेज अर्धशतक: निकोलस पूरन ने कैलिफोर्निया के मैदान पर महज़ 14 गेंदों पर अपना अर्धशतक ठोका। ये मेजर लीग क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने कुछ ही घंटों पहले बने रोवमैन पॉवेल के रिकॉर्ड को तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की। पॉवेल ने 2026 के क्वालीफायर-1 में 15 गेंदों पर पचासा ठोका था।
MLC का सबसे तेज शतक: 30 वर्षीय निकोलस पूरन ने वाशिंगटन फ्रीडम के गेंदबाज़ों की कुटाई करके सिर्फ 30 गेंदों पर शतक ठोका है जो कि मेजर लीग क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक है। उन्होंने फिल एलन का रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया है, जिन्होंने 34 गेंदों पर सेंचुरी बनाई थी।
मैच का हाल: साल 2026 के मेजर लीग क्रिकेट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क ने निकोलस पूरन के शतक (33 गेंदों पर 106 रन) और कीरोन पोलार्ड (25 गेंदों पर 64 रन) के अर्धशतक के दम पर अपनी इनिंग के 20 ओवर में स्कोरबोर्ड पर 266 रन टांग दिए हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि यहां से वाशिंगटन फ्रीडम की टीम एलिमिनेटर के अहम मुकाबले में जीत हासिल कर पाती है या नहीं। बता दें कि जो टीम यह मुकाबला हारेगी, उसका टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो जाएगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
एमआई न्यूयॉर्क (प्लेइंग इलेवन): मोनांक पटेल, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), निकोलस पूरन (कप्तान), शाकिब अल हसन, कीरोन पोलार्ड, तजिंदर ढिल्लन, कुंवरजीत सिंह, रोमारियो शेफर्ड, ट्रेंट बाउल्ट, फैसल खान अहमदजई, रुशिल उगरकर।
Also Read: LIVE Cricket Score
वाशिंगटन फ्रीडम (प्लेइंग इलेवन): स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मिशेल ओवेन, रचिन रवींद्र, एंड्रीज़ गॉस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, निखिल चौधरी, बेन ड्वारशुइस, ओबस पीनार, इयान हॉलैंड, आसिफ महमूद, सौरभ नेत्रावलकर।