Nicholas Pooran Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 27वां मुकाबला बारबाडोस ट्राइडेंट्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Barbados Tridents vs Trinbago Knight Riders) के बीच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में TKR के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज़ निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

800 टी20 छक्के: 30 वर्षीय निकोलस पूरन एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं, जो कि खूब चौके-छक्के लगाकर तेजी से रन बनाते हैं। वो अपने टी20 करियर में अब तक 483 मैचों में 767 चौके और 795 छक्के लगाकर 11,461 रन बना चुके हैं। खास बात ये है कि निकी पी. अपने 800 टी20 छक्के पूरे करने के बेहद करीब हैं।

निकोलस पूरन बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ बारबाडोस के मैदान पर होने वाले CPL के मुकाबले में अपनी पारी में 5 छक्के लगाकर ये कारनामा कर सकते हैं। गौरतलब है कि टी20 क्रिकेट में अब तक दुनिया के सिर्फ तीन ही खिलाड़ियों ने ये आंकड़ां छूआ है। ये सभी कैरेबियन खिलाड़ी ही हैं। इनमें क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल का नाम शामिल है।

टी20 में सर्वाधिक छक्के

  • क्रिस गेल - 463 मैचों की 455 पारिोयं में 1056 छक्के
  • कीरोन पोलार्ड - 752 मैचों की 669 पारियों में 1012 छक्के
  • आंद्रे रसेल - 607 मैचों की 524 पारियों में 808 छक्के
  • निकोलस पूरन - 483 मैचों की 456 पारियों में 795 छक्के
  • जोस बटलर - 526 मैचों की 495 पारियों में 655 छक्के 

CPL 2026 में निकोलस पूरन का प्रदर्शन: त्रिनबागो नाइट राइडर्स के कैप्टन निकोलस पूरन ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है। वो मौजूदा समय में टूर्नामेंट के तीसरे और TKR के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। निकोलस पूरन 7 मैचों की 7 पारियों में लगभग 37 की औसत और 180 की स्ट्राइक रेट से 224 रन बना चुके हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि वो गज़ब की फॉर्म में हैं और जल्द ही 800 टी20 छक्कों का आंकड़ा पूरा कर सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

त्रिनबागो नाइट राइडर्स स्क्वाड: कॉलिन मुनरो, सुनील नारायण, निकोलस पूरन (कप्तान), एलेक्स हेल्स, जेड गूली, जस्टिन ग्रीव्स, अकील होसेन, डोमिनिक ड्रेक्स, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), उस्मान तारिक, लाहिरू कुमारा, कीरोन पोलार्ड, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टेरेंस हिंड्स, अम्शी डी सिल्वा, नाथन एडवर्ड, मैथ्यू ट्रॉम्प, अजय कुमार, डेक्सटर स्वीन, अब्दुल रहीम टॉपिन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार