13 नवंबर,नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान गेंद से छेड़खानी करने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन पर 4 मैच का बैन लगाया है। पूरन गेंद की हालत बदलने के दोषी पाए गए हैं।
Advertisement
24 साल के पूरन तीसरे वनडे मैच के दौरान गेंद को अंगूठे के नाखून से खरोंचते हुए कैमरे में कैद हो गए । आईसीसी के अनुसार वह अगले 4 टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाएंगे, जिसमें से तीन मैच अफगानिस्तान के खिलाफ होने हैं।
इसके अलावा पूरन को 5 डीमेरिट पॉइंट्स भी मिले हैं।
पूरन ने अपनी गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियो, सर्मथकों और अफगानिस्तान की टीम से वापसी मांगी है।