8 जुलाई, हबनटोटा (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के निरोशन डिकवेला, दानुष्का गुनातिलका की सलामी जोड़ी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे वन डे मैच में वो कर दिखाया जो वन डे क्रिकेट के 46 साल के इतिहास में आज तक नहीं हुआ।

Advertisement

डिकवेला और गुनातिलका पहले ऐसे जोड़ीदार बन गए हैं जिन्होंने लगातार दो वन डे मैचों में किसी भी विकेट के लिए 200 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप की है। इससे पहले वन डे क्रिकेट में कोई भी जोड़ी ये कमाल नहीं कर सकी थी। 

Advertisement

हबनटोटा में खेले जा रहे चौथे वन डे में इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 35.2 ओवर में 209 रन जोड़कर इस कीर्तिमान को अपने नाम किया। इससे पहले तीसरे मुकाबले में दोनों ने पहले विकेट के लिए 229 रन की पार्टनरशिप की थी। 

209 रन की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी में डिकवेला ने शानदार शतक लगाया और 118 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 116 रन की पारी खेली। लेकिन गुनातिलका अपने शतक से चूक गए, उन्होंने 101 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 87 रन बनाए। तीसरे वन मैच डिकवेला ने 102 और गुनातिलका ने 116 रन की शानदार पारी खेली थी। 

इन दोनों ही बल्लेबाजों के लिए जिम्बाब्वे सीरीज शानदार रही है। गुनातिलका 4 मैच में 67.75 के औसत से 271 रन तो वहीं डिकवेला के बल्ले से 4 मैच में 65.75 के औसत से 263 रन बना चुके हैं। धोनी की आलोचना करने वालों को कोहली ने सुनाई खरी खोटी, फैन्स के लिए बड़ी खबर

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार