आईपीएल 2023 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कोलकाता ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 171 रन बनाए लेकिन जब हैदराबाद की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वो 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना पाए और 5 रन से मैच हार गए। 

Advertisement

इस जीत के बाद केकेआर के कप्तान नितिश राणा काफी खुश दिखे और उन्होंने अपनी रणनीति के बारे में खुलकर बताया। राणा ने कहा, "बीच में हमने कुछ ढीले ओवर फेंके। शार्दुल और वैभव के साथ जुआ खेला और वो दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट करने में सफल रहे और इस तरह हमने इस खेल में वापसी की। हमें उन्हें आउट करना था क्योंकि अगर वो अंत तक बल्लेबाजी करते तो निश्चित रूप से खेल हमारी पहुंच से बाहर हो जाता।"

Advertisement

आगे बोलते हुए राणा ने कहा, "मुझे इस बात को लेकर थोड़ा संदेह था कि क्या मुझे स्पिनर के साथ जाना चाहिए या तेज गेंदबाज के साथ लेकिन फिर मैंने अपने स्पिनर का समर्थन किया। मैं हमेशा देखता हूं कि खेल में सबसे अच्छा स्पिनर कौन है और इसी तरह मैं तय करता हूं कि दिए गए दिन किसका समर्थन करना है।"

वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने भी बताया कि मैच का आखिरी ओवर करते समय उनकी धड़कनें काफी बढ़ गई थी। वरुण ने कहा, "आखिरी ओवर में मेरे दिल की धड़कन 200 को छू रही थी, लेकिन मैं चाहता था कि वो मैदान के लंबे हिस्से पर हिट करें। गेंद काफी स्लिप कर रही थी और मेरा सबसे अच्छा दांव लॉन्ग साइड था और यही मेरी एकमात्र उम्मीद थी। मेरे पहले ओवर में 12 रन गए, मार्करम ने मुझे 2 चौके जड़े और खेल इसी तरह चलता रहा। पिछले साल मैं 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा था, मैं कई चीजों को आजमा रहा था और मुझे एहसास हुआ कि मुझे अपने रेवोल्यूशन पर काम करने की जरूरत है और मैंने इस पर काम किया।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार