क्रिकेट एक ऐसा खेला है जहां खिलाड़ियों को मैदान पर अपनी सफलता के बाद हर तरह के मतलब एक से बढ़कर एक निराले अंदाज में जश्न मनाते हुए देखा या है। लेकिन, क्या आपने कभी किसी खिलाड़ी को विकेट लेने के बाद सही ढंग से पलट-पलट कर कलाबाजी करते हुए देखा है?अफगानिस्तान के आमिर ज़ज़ई (Amir Zazai) शपेजेज़ा क्रिकेट लीग 2022 में चल रहे मुकाबले में विकेट लेने के बाद पलट-पलट कर कलाबाजी करते हुए देखा गया।

Advertisement

यह घटना अफगानिस्तान की प्रमुख घरेलू टी20 प्रतियोगिता के 16वें मैच की है। मिस ऐनक नाइट्स काबुल के मैदान पर पामीर जाल्मी से मैच खेल रही थी। ज़ालमी के लिए खेलते हुए बाएं हाथ के स्पिनर आमिर ज़ज़ई ने बल्लेबाज सिदिकुल्लाह अटल को अपनी फिरकी में लपेट लिया।

Advertisement

इस दौरान गौर करने वाली बात ये थी कि बल्लेबाज नो-लुक सिक्स मार रहा था। बल्लेबाज को लगा कि उसने नो लुक सिक्स जड़ दिया है लेकिन, इस कोशिश में वो विफल रहा और क्लीन बोल्ड हो गया। इसके बाद गेंदबाज की ओर से मजेदार तरीके से विकेट को सेलिब्रेट किया गया।

काबुल के मैदान पर मौजूद भीड़ की ओर हाथ उठाकर खुशी जाहिर करने से पहले आमिर ज़ज़ई ज़ालमी के विकेटकीपर की ओर दो बार छलांग लगाई थी। ज़ालमी की टीम भले ही इस मुकाबले को हार गई हो लेकिन, बाएं हाथ के स्पिनर आमिर ज़ाज़ई ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया। गेंदबाज ने अपने 4 ओवरों में 23 रन देकर 1 विकेट झटका था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार