17 जुलाई। 19 जुलाई को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। ऐसे में हर किसी की उम्मीद इस बात पर लगी थी कि क्या धोनी का सिलेक्शन वेस्टइंडीज दौरे पर होगा या नहीं।
Advertisement
ऐसे में आपको बता दें कि खुद धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से खुद को अलग कर लिया है लेकिन टीम इंडिया के साथ धोनी बने रहेंगे।
खबरों की माने तो धोनी बतौर खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे लेकिन टीम में बदलाव को लेकर अपनी मदद करते रहेंगे। वेस्टइंडीज के टी-20 और वनडे सीरीज के लिए ऋषभ पंत को धोनी की जगह बतौर विकेटकीपर चुना जाएगा।
धोनी युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत की मदद करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि साउथ अफ्रीकी टीम जब भारत आएगी और सीरीज खेलेगी तो वह सीरीज धोनी का आखिरी सीरीज हो सकता है।