23 जनवरी, जोहानसबर्ग (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं। 

Advertisement

ग्रीम स्मिथ ने कहा कि कोहली एक अच्छे लीडर बनकर उभर सकते हैं यदि उनके टीम में कोई ऐसा हो जो उन्हें नए- नए आइडिया दे सके और ये भी बताए कि इस जगह पर आप गलत हैं।

दुर्भाग्य से कोहली के पास ऐसे लोग नहीं हैं जो अपने आईडिया भी विराट को दे सके ऐसे में मुझे लगता है कि कोहली भारत के लिए लंबे समय कर सफल कप्तानी कर पाएगें।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले साहित्यकार रामचंद्र गुहा ने कोहली के बारे में सनसनीखेज बयान दिया था। अपने बयान में उन्होंने कहा था कि बीसीसीआई ने अपने सारे अधिकार और ताकत कोहली के व्यक्तित्व के सामने डाल दिए।

ऐसे में अब ग्रीम स्मिथ ने भी कोहली की शख्सियत पर तीखा हमला कर दिया है। इसके अलावा सुनील गावस्कर ने भी कोहली की कप्तानी के बारे में कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि विराट एक सशक्त खिलाड़ी हैं लेकिन कप्तानी में अभी उन्हें काफी कुछ सीखने की जरूरत है।

Advertisement

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीकी में भारत की टीम 2 टेस्ट मैच पहले ही हार चुकी है। दोनों टेस्ट मैच में कोहली और कोच रवि शास्त्री की रणनीति की काफी आलोचना हो रहा है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 24 जनवरी को जोहनासबर्ग में होने वाला है। क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, जरूर देखें 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार