18 जून,  नई दिल्ली (CRICKETNMORE). भारत के रन मशीन विराट कोहली ने एक बड़ा खुलासा करते हुए एक अखबार को दिए अपने साक्षात्कार में कहा है कि स्लेजिंग से उन्हें अब कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब जब कभी भी कोई खिलाड़ी उनके साथ स्लेजिंग करने की कोशिश करता है तो वो इसका मजा उठाते हैं ना कि उसका बुरा मानते हैं।

Advertisement

आफको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में हुई सीरीज में एक बार जेम्स फॉक्नर ने कोहली पर तंज कसकर कोहली को उकसाने की कोशिश करी थी लेकिन कोहली ने फॉक्नर को पलटकर जबाव नहीं दिया थे जिससे वहां मौजूद हर एक क्रिकेट फैन्स हक्का – बक्का रह गया था । क्योंकि कोहली का ऐसा रूप पहली बार क्रिकेट के मैदान पर देखा गया था।

Advertisement

आपको बता दें कि कोहली  मैदान पर बेहद ही आक्रमक नजर आते थे और तो और कई ऐसे दृश्य मैदान पर देखे गए थे जब कोहली गुस्सा में आकर विरोधी टीमों के खिलाड़ी को अपशब्द कहत हुए पकड़ गए हैं। लेकिन अपने बयान में कोहली ने ऐसा कहकर ना सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है बल्कि क्रिकेट पंडितों के नजर में भी अपने लिए खास जगह बना ली है।

देखें वीडियो जब जेम्स फॉक्नर ने कोहली को  उकसाने के लिए तंज कसे तो कोहली ने किया ऐसा पलटवार कि खामोश हो गए फॉक्नर

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार