NZ vs PAK 3rd T20I, Dream11 Prediction: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसका तीसरा मुकाबला बुधवार 17 जनवरी को यूनिवर्सिटी ओवल डुनेडिन में खेला जाएगा। इस सीरीज में पाकिस्तान 2-0 से पीछे है ऐसे में ये मैच मेहमान टीम के लिए करो या मरो का मैच होगा।

Advertisement

तीसरे टी20 मैच में आप बाबर आज़म पर दांव खेल सकते हैं। बाबर आज़म गजब की फॉर्म में हैं और अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए दोनों ही टी20 मुकाबलों में अर्धशतक ठोक चुके हैं। पिछले मैच में बाबर ने लगभग 153 की स्ट्राइक रेट से 66 रन ठोके थे। बाबर अब तक 106 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं जिसके दौरान उन्होंने लगभग 42 की औसत से 3608 रन बनाए हैं। ऐसे में उन्हें कप्तान के तौर पर चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप डेरिल मिचेल या मिचेल सेंटनर को चुन सकते हो।

NZ vs PAK 3rd T20I Match Details:

दिन - बुधवार, 17 जनवरी 2024
समय - 05:30 AM IST
वेन्यू - यूनिवर्सिटी ओवल डुनेडिन

NZ vs PAK 3rd T20I Pitch Report:

यूनिवर्सिटी ओवल की पिच पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी। हालांकि यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, इसलिए बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी करना सही रहेगा। पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को चाहिए होगा कि वह 180-200 का स्कोर बनाए।

 

NZ vs PAK T20I Head-to-Head Records: 

कुल - 36
न्यूजीलैंड - 15
पाकिस्तान - 20
बेनतीजा - 01

NZ vs PAK 3rd T20I, Dream11 Team Prediction

विकेटकीपर - मोहम्मद रिज़वान
बल्लेबाज - बाबर आजम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, फिन एलन, फखर जमान
ऑलराउंडर - डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (उपकप्तान)
गेंदबाज- टिम साउदी, एडम मिल्ने, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ

NZ vs PAK 3rd T20I Probable XIs

New Zealand : फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), विल यंग/ टिम सेफर्ट , डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउदी (कप्तान), ईश सोढ़ी, बेन सियर्स

Pakistan : सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, ज़मान खान, हारिस रऊफ

NZ vs PAK 3rd T20I Dream11 Prediction, Today Match NZ vs PAK, NZ vs PAK T20I Series, Fantasy Cricket Tips, Today Cricket Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between New Zealand vs Pakistan

Also Read: Live Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार