भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। कैरेबियाई टीम को बेशक दूसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस मैच में वेस्टइंडीज को एक ऐसा हीरो मिला है जो आगे जाकर इस टीम के लिए ट्रम्प कार्ड साबित हो सकता है।

Advertisement

जी हां, हम बात कर रहे हैं वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ओडेन स्मिथ की जिन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में एक ही ओवर में ऋषभ पंत और विराट कोहली को आउट करके भारतीय खेमे में हड़कंप मचा दिया था। इसके अलावा उन्होंने बल्ले से भी छक्के लगाकर मेला लूटा था।

Advertisement

दूसरे वनडे में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद स्मिथ ने अपनी खुशी का इज़हार किया है। दरअसल, विराट कोहली का विकेट लेना ओडेन स्मिथ का सपना था और वो इस सपने के पूरे होने से काफी खुश हैं और इस खुशी का इज़हार उन्होंने ट्विटर पर किया है।

अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए ओडेन स्मिथ ने लिखा, 'दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली का विकेट लेने का मेरा सपना पूरा हुआ। मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं।' आपको एक मज़ेदार बात बता दें कि पोलार्ड को दूसरे वनडे में आखिरी मूमेंट पर बाहर होना पड़ा था जिसके बाद स्मिथ को मौका मिला था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार