टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और पिछले काफी समय से वो लाइमलाइट से दूर हैं। धोनी को आखिरी बार कैश-रिच इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के दौरान एक्शन में देखा गया था। धोनी अपनी चतुर कप्तानी, विकेटकीपिंग, तेज स्टंपिंग, विकेटों के बीच तेजी से दौड़ना, आखिरी गेंद पर सिक्स, हेलीकॉप्टर शॉट के लिए जाने जाते हैं। इन सबके बीच एक वक्त ऐसा भी था जब धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे।

Advertisement

बैटिंग पर फोकस करने की दी थी सलाह: धोनी ट्विटर प्लेटफॉर्म पर एक दशक पहले काफी एक्टिव थे। धोनी तब आए दिन दिलचस्प ट्वीट करते थे और फैंस के सवालों का जवाब भी दिया करते थे। हालांकि, ऐसा नहीं था कि सोशल मीडिया पर सभी लोग धोनी को पसंद ही करते थे। कुछ लोग ऐसे भी थे जो धोनी के हेटर थे। धोनी को ट्विटर पर उनके एक हेटरन ने बैटिंग पर फोकस करने की सलाह देने की कोशिश की थी।

Advertisement

हेटर को दिया था करारा जवाब: हेटर ने धोनी को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'धोनी कृपया अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दें, ट्विटर पर नहीं।' जिस पर एमएस धोनी ने उस यूजर को करारा जवाब भी दिया, 'सर हां सर, कोई टिप्स सर।' धोनी का ये जवाब उस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था।

15 अगस्त 2020 को हुए थे रिटायर: धोनी की आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट में आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ देखा गया था। 15 अगस्त, 2020 को धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इस खबर की पुष्टि खुद एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की थी। धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 T20I मैच टीम इंडिया के लिए खेले हैं।

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीती 3 आईसीसी ट्रॉफी: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अब भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय रूप से खेल रहे हैं। धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। धोनी की कप्तानी में, भारत ने ICC T20 विश्व कप 2007, ICC ODI विश्व कप 2011 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतने में कामयाबी पाई थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार