नई दिल्ली, 27 जून | अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की गुरुवार को हुई बैठक में एक बार फिर टालमटोली देखी गई चाहे मुद्दा चेयरमैन शशांक मनोहर के उत्तराधिकारी चुनने का हो या इस साल के अंत में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का। आईसीसी की इस 'रुको और इंतजार करो' की नीति से बीसीसीआई ज्यादा प्रभावित नहीं है।

Advertisement

बैठक के बाद आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने आईएएनएस से कहा कि चेयरमैन पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया अगले सप्ताह तक शुरू हो जाएगी। जहां तक टी-20 वर्ल्ड कप के भविष्य की बात है तो सदस्य ने कहा कि जल्दी क्या है।

Advertisement

सामान्य स्थिति में इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि बीसीसीआई के लिए टी-20 वर्ल्ड कप प्राथमिकता है, लेकिन कोरोनावायरस के कारण यह नहीं होता है तो भारतीय बोर्ड आईपीएल-13 का आयोजन कराना चाहता है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि देरी की रणनीति के बयान तब ज्यादा मायने नहीं रखते हैं, जब यह सिर्फ क्रिकेट आस्ट्रेलिया से ही नहीं, बल्कि आईसीसी की वित्तीय और वाणिज्य मामलों की समिति के अध्यक्ष एहसान मनी की तरफ से आते हैं।

अधिकारी ने कहा, "चयन प्रक्रिया में देरी और टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर फैसला न ले पाने जैसी चीजें बताती हैं कि आईसीसी में नेतृत्व करने वालों के पास कड़े फैसले लेने की क्षमता नहीं है। आईसीसी के शीर्ष नेतृत्व को यह बताना होगा कि वह फैसला लेने में देरी क्यों कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि उनके अलावा पूरे वर्ल्ड को पता है कि मौजूदा कार्यक्रम में वर्ल्ड कप का आयोजन संभव नहीं है।"

आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने साफ कर दिया है कि बीसीसीआई टी-20 वर्ल्ड कप पर आईसीसी के फैसले के बाद ही आईपीएल पर विचार करेगी।

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम सितंबर-अक्टूबर की विंडो को देख रहे हैं लेकिन यह टी-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप के स्थगन पर निर्भर है।"

मनी ने पिछले सप्ताह कहा था कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चेयरमैन इर्ल एडिंग्स ने पहले ही साफ कह दिया है कि इस साल टूर्नामेंट का आयोजन करना हकीकत नहीं लगता, या काफी मुश्किल है।

उन्होंने कहा था, "हमने इस पर काफी चर्चा की और हमें लग रहा है कि इस साल टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन संभव नहीं हो सकेगा। आईसीसी को 2021 और 2023 में भी वर्ल्ड कप कराने हैं। इसलिए हमारे पास एक साल का गैप है जहां हम इस वर्ल्ड कप को एडजस्ट कर सकते हैं। भगवान न करे कि अगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान बीमार पड़ गया या किसी को कुछ हो गया तो इसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा और वर्ल्ड क्रिकेट में इसे लेकर पैनिक हो जाएगा, हम इस तरह का जोखिम नहीं ले सकते।"

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप इसी साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना प्रस्तावित है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार