29 मई।  दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने अचानक से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी को चौंका दिया। खासकर क्रिकेट फैन्स एबी के इस फैसले से चकित ही नहीं बल्कि हैरान रह गए।  PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

सभी को उम्मीद थी कि एबी डीविलियर्स 2019 का वर्ल्ड कप तो जरूर खेलेंगे लेकिन आईपीएल से वापस आकर एबी ने अपने संन्यास की घोषणा करी दी। ऐसे में अब सबसे सामने एक ही सवाल खड़ा हो गया है कि वर्ल्ड कप 2019 में एबी की जगह कौन सा खिलाड़ी साउथ अफ्रीकी टीम के लिए खेलेगा।

Advertisement

आगे जाने एबी के विकल्प का हुआ ऐलान►

 

एबी ़डीविलियर्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद अफ्रीकी टीम के कोच ओटिस गिब्सन भी हैरान रह गए हैं। ओटिस गिब्सन ने कहा कि एबी एक महान खिवाड़ी है और उसकी भरपाई करना काफी मुश्किल है।

इसके साथ - साथ ओटिस गिब्सन ने कहा है कि अभी वर्ल्ड कप 2019 के आने में थोड़ा समय है। ऐसे में हमारे पास एबी के विकल्प को तलाशने में समय़ मिलेगा।

वैसे ओटिस गिब्सन ने एडन मार्करम और डीन एल्गर पर भरोसा जताया है। कोच गिब्सन को भरोसा है कि ये दोनों खिलाड़ी अच्छा परफॉर्मेंस करके वर्ल्ड तर 2019 की टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीकी टीम एक भी बार वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में इस बार साउथ अफ्रीकी टीम वर्ल्ड कप जीतने के लिए एेड़ी - चोटी का जोर लगाएगी लेकिन एबी के नाम होने से साउथ अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार