कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बुधवार (3 अप्रैल) को विशाखापत्तनम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 106 रनों से हरा दिया। रनों के लिहाज से यह केकेआर की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही केकेआर की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। जिसके जवाब में दिल्ली 17.2 ओवर में 166 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैच के बाद बाद पंत ने करारी हार के पीछे की वजह भी बताई।

 
Advertisement

पंत ने कहा, “ हमारे गेंदबाजों का खूब पिटाई हुई। हम आज अच्छा नहीं कर पाए, आज उन दिनों में से एक था। एक बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर हम केवल स्कोर का पीछा करते रहना चाहते थे।  मैं लक्ष्य की ओर बढ़ना पसंद करूंगा भले ही ऐसा करते हुए हम ऑल आउट हो जाएं।”

इस मुकाबले को लेकर पंत से कुछ अपील पर DRS नहीं लिया ,जिसके पीछे का कारण उन्होंने बताया।

पंत ने कहा, “ मुझे लगता है यहां काफी शोर था, लेकिन कुछ ऐसी चीज हैं जिनपर आप नियंत्रण नहीं कर सकते। वहीं, स्क्रीन पर टाइमर भी नहीं दिख सका। स्क्रीन पर कुछ समस्या थी। लेकिन कुछ चीजें हैं जिन्हें आप नियंत्रित कर सकते हैं। मुझे लगता है कि यह एक व्यक्ति के तौर पर चिंतन का समय है। हमें इन गलतियों से सीख लेकर अगले मैच में पॉजिटिव होकर उतरने की जरूरत है।”

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरूआत बहुत खराब रही और 33 रन के कुल स्कोर पर 4 विकेट गिर गए। इसके बाद  पंत ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की। पंत ने 25 गेंदों में 4 चौकों औऱ 5 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली। 

Advertisement

Also Read: Live Score

पंत के 4 मैच में 152 रन हो गए हैं और सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार