पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है लेकिन इसी बीच इंग्लिश टीम को एक बड़ा झटका भी लग चुका है। ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन घुटने की चोट के कारण इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

29 वर्षीय लिविंगस्टोन, जो रावलपिंडी में चल रहे पहले टेस्ट में पदार्पण कर रहे थे, दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण के दौरान उनके दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। उन्होंने इंग्लैंड की दूसरी पारी में नाबाद सात रन बनाने के अलावा मैच में और कोई हिस्सा नहीं लिया। इंग्लैंड का स्टार ऑलराउंडर मंगलवार को स्वदेश लौटेगा, जबकि इंग्लिश टीम ने अभी तक ये तय नहीं किया है कि उनकी रिप्लेसमेंट को बुलाना है या नहीं।

Advertisement

लिविंगस्टोन का इस दौरे से बाहर होना इंग्लैंड के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि ये खिलाड़ी नंबर 7-8 पर आकर ना सिर्फ बड़े शॉट लगा सकता है बल्कि अपनी गेंदबाजी से भी विकेट निकालने की क्षमता रखता है ऐसे में उनका ना होना इंग्लैंड के लिए एक बड़ी कमी रहेगा।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो एक समय ये मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा था लेकिन चौथे दिन इंग्लैंड ने 342 रनों की लीड हासिल करने के बाद अपनी पारी घोषित कर दी और इस नीरस मैच में जान फूंक दी। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने जीत के लिए 343 रनों का पीछा करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना दिए हैं।हालांकि, अज़हर अली, जो चौथे दिन उंगली पर चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट हुए थे, वो भी पांचवें दिन बल्लेबाजी के लिए फिट हैं।

ऐसे में इस टेस्ट मैच के पांचवें दिन तीनों नतीजे मुमकिन हैं और फैंस का भरपूर एंटरटेनमेंट होने की गारंटी है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार