इंटरनेशनल क्रिकेट पाकिस्तान में लौट चुका है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी दुनिया की कुछ टीमों ने पाकिस्तान का दौरा कर वहां की हवा बदल दी है। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से अबभी पाकिस्तान को अन्य देश खतरे की ही तरह देखते हैं। दरअसल 2009 में पाकिस्तान दौरे पर आई श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर आतंकवादियों के एक समूह ने हमला किया था जिसने लगभग 6 वर्षों के लिए पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट को समाप्त कर दिया।

Advertisement

वर्तमान में इंग्लैंड की टीम 7 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान के दौरे पर जहां पर उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पहले टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड को मिली इस जीत के बाद उनके खिलाड़ी हैरी ब्रुक से पाकिस्तान की यात्रा पर उनके अनुभव के बारे में पूछा गया।

Advertisement

23 साल के हैरी ब्रुक ने पाकिस्तान में सिक्योरिटी को लेकर ऐसा जवाब दिया जिसपर सोशल मीडिया पर मीम्स बनने लगे। ब्रूक ने कहा कि उनके करियर में पहली बार ऐसा हुआ जहां लोग उन्हें हर जगह फॉलो कर रहे हैं, यहां तक ​​कि शौचालय जाते वक्त भी सिक्योरिटी उनपर नजर बनाए हुए है।

हैरी ब्रुक ने कहा, 'वास्तव में यह कहना हास्यास्पद है। हर बार जब मैं टॉयलैट जाता हूं, तो कोई मेरा पीछा कर रहा होता है। मेरे साथ वास्तव में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था लेकिन यह अच्छा रहा, यह सुरक्षित लगता है।' हालांकि, उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने पाकिस्तान की सिक्योरिटी का मजाक उड़ाया है।

वहीं अगर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चल रही 7 मैचों की टी-20 सीरीज की बात करें तो इंग्लिश टीम ने पहले टी-20 में मेजबान टीम को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। दोनों देशों के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला गुरुवार 22 सितंबर को खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार