पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने मंगलवार (11 जून) को कनाडा के खिलाफ न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले में अर्धशतक जड़ते हुए 53 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 53 रन की पारी खेली।  उन्होंने 52 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया जो टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे धीमा अर्धशतक है। 

 
Advertisement

रोहित शर्मा की बराबरी की

Advertisement

बतौर ओपनर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में रिजवान संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनका ओपनिंग करते हुए 71 पारियों में  30वां पचास प्लस स्कोर है। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 118 पारी में 30 पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। 

हिटमैन का रिकॉर्ड तोड़ा

रिजवान टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा को पछाड़कर पांचवें नंबर पर आ गए हैं। रिजवान 16 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे, जबकि रोहित ने इसके लिए 17 पारियां खेली थी। 

धोनी की रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले जोस बटलर, कुमार संगाकारा, एमएस धोनी और कामरान अकमल  ने यह कारनामा किया था।  

बतौर ओपनर सबसे तेज 3000 टी-20 इंटरनेशनल रन

बतौर ओपनर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम पारियों में  3000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी रिजवान ने अपने नाम कर लिया है। ओपनिंग करते हुए उन्होंने 71 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे। पहले यह कीर्तिमान मार्टिन गुप्टिल के नाम था, जो 95 पारियों में यहां तक पहुंचे थे।

Advertisement

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान ने कनाडा को 7 विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कनाडा ने 7 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 17.3 ओवर में 3 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार