लॉर्ड्स पर जीत के बाद पाकिस्तान ने किया कुछ ऐसा, हर कोई रह गया भौंचक्का

Updated: Mon, Jul 18 2016 13:02 IST
लॉर्ड्स पर जीत के बाद पाकिस्तान ने किया कुछ ऐसा, हर कोई रह गया भौंचक्का ()

18 जुलाई,लंदन (CRICKETNMORE): पाकिस्तान ने रविवार को एतेहासिक लॉर्ड्स मैदान में 20 साल बाद पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचा। वहीं कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर मैदान और टीवी स्क्रीन्स के सामनें मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। ये भी पढ़ें:  एबी डी विलियर्स के शॉट पर मैदान में हुआ बड़ा हादसा, हॉस्पिटल पहुंचा ये खिलाड़ी

दरअसल इस शानदार जीत के बाद के पाकिस्तान की टीम ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। ठीक ऐसा ही जश्न मैच के पहले दिन कप्तान मिस्बाह उल हक ने शतक मारने के बाद मनाया था। पाक टीम के खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स पवेलियन की तरफ देखकर सैल्यूट किया और फिर पूरी टीम ने 5-5 पुशअप्स भी लगाई। क्रिकेट के मौदान पर ऐसा जश्न शायद ही पहले कभी देखा गया था।   ये भी पढें: बड़ा खुलासा: अनुष्का शर्मा नहीं कोहली को कोई और पसंद है..

आपको बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर आने से पहले पाकिस्तान टीम ने एबोटाबाद में बूट कैंप लगाया था। इस कैंप में क्रिकेटर्स को सेना के अधिकारियों ने शारीरिक और मानसिक रूप से विशेष रूप से तैयार किया था। इस कैंप के खत्म होने के बाद कप्तान मिस्बाह ने कहा था कि अगर उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर शतक बनाया तो वह पाकिस्तान सेना के सम्मान में मैदान में 10 पुशअप्स लगाएंगे। और लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में ही शतक जड़ने के बाद उन्होंने ऐसा किया भी था। 

लेकिन मैच के खत्म होने के बाद पूरी टीम रंग में नजर आई और सबने मिलकर पहले सैल्यूट किया और फिर मैदान पर ही 5-5 पुशअप्स लगाए। 

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें