पाकिस्तान की टीम बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी में शानदार क्रिकेट खेल रही है। बाबर आजम की कप्तानी में लिमिटेड ओवर क्रिकेट में बीते कुछ वक्त में पाक टीम को काफी सफलता भी मिली है। पाकिस्तान ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 3-0 से वनडे सीरीज में शिकस्त दी जिसके बाद कप्तान बाबर आजम ने बड़ी बात कही है। आलोचकों पर कटाक्ष करते हुए बाबर ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि पाकिस्तान वनडे मैचों में 350 रनों वाले टारगेट को नहीं प्राप्त कर सकती।

Advertisement

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करके हमने आलोचकों को गलत साबित कर दिया है। बाबर आजम ने कहा, 'हमने इस बारे में बात की कि हमें अलग तरह का क्रिकेट खेलने की जरूरत है। हमने पॉजिटिव क्रिकेट खेला है। लोगों ने कहा कि हम 350 का पीछा नहीं कर सकते लेकिन हमने (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) किया।'

Advertisement

100% देने पर भी आपको हमेशा रिजल्ट नहीं मिलता
बाबर आजम ने आगे कहा, 'हमारी गेंदबाजी ने भी डिफेंड किया है। उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है। 100% देने पर भी आपको हमेशा परिणाम नहीं मिलता है। कभी-कभी आपको यह स्वीकार करना पड़ता है कि आप जो करते हैं उसे उस तरह से एक्सिक्यूट नहीं किया जा सकता जैसा आप चाहते थे। मैं केवल अपनी टीम से एफर्ट की मांग कर सकता हूं। वे ऐसा कर रहे हैं। इसलिए रिजल्ट हमारे सामने है।'

बाबर आजम ने बताई टीम की कमी
हमें अभी भी कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। हम अभी भी गुच्छों में विकेट खो देते हैं जो हमें बैकफुट पर ढकेलता है। यहां खिलाड़ियों को बेहतर एकाग्रता की जरूरत है। यहां पर हम काम कर सकते हैं। फील्डिंग में सुधार हुआ है, लेकिन हमारी बॉडी लेंग्वेज तब भी गिर जाती है जब सामने वाली टीम एक अच्छी साझेदारी कर लेती है। ये एक ऐसी चीज है जहां हम सुधार कस सकते हैं।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार