टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म लगातार ट्रोल हो रहे हैं और अब पाकिस्तानी संसद में भी पाकिस्तानी टीम की फजीहत हो गई है। जी हां, पाकिस्तान की संसद के एक सत्र में, संघीय मंत्री ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के शर्मनाक प्रदर्शन पर उनकी फजीहत कर दी।

Advertisement

इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जोकि पाकिस्तान की संसद का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कि एक संसदीय सत्र के दौरान, एक संघीय मंत्री पाकिस्तानी टीम की चुटकी लेते हुए मजाकिया अंदाज में कहता है कि बाबर आज़म को एक पार्टी आयोजित करनी चाहिए और दावा करना चाहिए कि उनके खिलाफ साजिश रची गई थी।

Advertisement

इस वीडियो में ये मंत्री ये भी कहता है, 'सर ये क्रिकेट टीम को क्या हो गया है। ये अमरीका से भी हार गए, ये इंडिया से भी हार गए। बाबर आज़म को अपने एक सीनियर क्रिकेटर से सबक लेते हुए हारने के बाद एक जलसा रखें। उसमें ये बोल दे कि उनके खिलाफ साजिश हुई है, फिर तो बात ही खत्म हो जाएगी।' आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद शाहीन अफरीदी को टी-20 का कप्तान बनाया गया था लेकिन वो अपनी कप्तानी से बेअसर साबित हुए थे जिसके बाद बाबर को दोबारा से कप्तान बनाया गया लेकिन टीम की किस्मत नहीं बदली। हालांकि, फिलहाल ट्रोलिंग के बीच, बाबर अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं, जबकि बाकी टीम पाकिस्तान लौट आई है। उनके शनिवार को वापस आने की उम्मीद है और उन्हें टूर्नामेंट से टीम के जल्दी बाहर होने पर एक रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस रिपोर्ट की समीक्षा करेगा, जो कप्तान के रूप में बाबर के भविष्य को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार