17 जून, लंदन (CRICKETNMORE)> भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक फाइनल मैच खेला जाना है। भारत की टीम फेवरेट है लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत को 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

फाखहर जमन

Advertisement

पाकिस्तान के फाखहर जमन ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कमाल की बल्लेबाजी की है। अबतक फकहर जमन ने 2 अर्धशतक जमा दिए हैं। भारत के गेंदबाजों को फाखहर जमन को जल्द आउट करना होगा वरना भारत के लिए फाइनल में मुसीबत पैदा हो सकती है। आपको बता दें कि फाखहर जमन ने 3 मैच में 138 रन बनाए हैं। 46 के औसत के साथ फाखहर जमन ने रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ बायें हाथ के पाकिस्तानी बल्लेबाज हमेशा से अच्छा करते आए है। आमिर सोहेल, सइद अनवर और सलमान बट जैसे बल्लेबाज बायें हाथ के थे।

हसन अली

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने कमाल की गेंदबाजी चैंपियंस ट्रॉफी में की है। अबतक हसन अली 4 मैच में 10 विकेट चटकाए हैं। कोहली एंड कंपनी को हसन अली की गेंदबाजी पर संभल कर बल्लेबाजी करने की जरूरत है। इंग्लिश कंडिशन में हसन अली कहर बनकर विरोधी बल्लेबाजो पर टूट रहे हैं।

Advertisement

 

मोहम्मद आमिर

Advertisement

मोहम्मद आमिर की फाइनल में पाकिस्तानी टीम में वापसी हो गई है। ऐसे में पाकिस्तान के पास भारत के बल्लेबाजों पर दबाव बनानें के लिए प्रयाप्त गेंदबाज हैं। ये खिलाड़ी यदि भारत के खिलाफ अच्छा खेल दिखाने में सफल रहे तो मैच का नतीजा बदल भी सकता है।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार