Bangladesh vs Pakistan T20I 2025: बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान हो गया। ऑलराउंडर शादाब खान और हारिस रऊफ टीम का हिस्सा नहीं हैं। बता दें यह मुकाबले मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 20 से 24 जुलाई तक खेले जाएंगे। पिछले तीन महीनों में यह दोनों टीमों के बीच दूसरी टी-20 सीरीज होगी। मई में हुई सीरीज में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 3-0 से सीरीज हराई थी। 

Advertisement

हाल ही में शादाब के कंधे की सर्जरी हुई है और फिलहाल वह रिहैब की प्रकिया से गुजर रहे है। वहीं हारिस रऊफ हैमस्ट्रिंग की परेशानी से झूझ रहे हैं और इस कारण वह सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के एमएलसी 2025 प्लेऑफ मैच से भी बाहर हो गए हैं। 

Advertisement

इन दोनों के अलावा इरफान खान,हसन अली, मोहम्मद वसीम और नसीम शाह भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। 

इनकी जगह टीम में आए खिलाड़ियों के पास ज्यादा अनुभव नहीं है। मध्यम गति के गेंदबाज अहमद दानियाल इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ खास नहीं खेला है, वहीं बाएं हाथ के गेंदबाज सलमान मिर्जा अभी अनकैप्ड है। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर सुफियान मुकीम ने सिर्फ दस टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हसन नवाज ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और सिर्फ आठ टी-20 मैच खेले हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने इस साल पाकिस्तान सुपर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था। 

पाकिस्तान नए व्हाइट-बॉल कोच माइक हेसन के नेतृत्व में यह दूसरी टी-20 सीरीज है। बता दें कि अगला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में भारत और श्रीलंका में होना है।

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, फहीम अशरफ, फखर जमान, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार