पाकिस्तान ने इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में हसन अली की वापसी हुई है, वहीं 30 वर्षीय ऑलराउंडर सलमान अली आगा को भी पहली बार टीम में मौका मिला है।

 
Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है इन 18 खिलाड़ियों में से ही वर्ल्ड कप की टीम चुनी जाएगी, जिसका ऐलान इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच के बाद होगा। जो 22 मई को खेला जाएगा और आईसीसी ने टीमों के ऐलान की आखिरी तारीख 24 मई निर्धारित की है।  

Advertisement

हारिस रऊफ औऱ आजम खान फिट होकर टीम में लौटे हैं, दोनों न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज में नहीं खेले थे। टीम में स्पिनर उसामा मीर और तेज गेंदबाज जमान खान को मौका नहीं मिला है। 

पाकिस्तान सुपर लीग 2024 में 14 विकेट लेने वाले हसन अली ने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच सितंबर 2022 में खेला था। 
न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम ने अपनी जगह बरकरार रखी है। इसके अलावा विस्फोटक बल्लेबाज उस्मान खान भी टीम का हिस्सा है। जो कुछ महीने पहले तक संयुक्त अरब अमीरात के स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे थे। 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम 7 मई को डबलिन के लिए रवाना होगी। पाक टीम पहले आय़रलैंड के खिलाफ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलेगी, फिर इंग्लैंड के खिलाफ चार चार टी-20 इंटरनेशनल मैच।

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

Advertisement

Also Read: Live Score

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा , शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार