फांगेरी (न्यूजीलैंड), 16 जनवरी | शहीन शाह अफरीदी (6/15) की गेंदबाजी और मोहम्मद जैद आलम (43) तथा कप्तान हसन खान (27) की अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप टूर्नामेंट में मंगलवार को आयरलैंड को नौ विकेट से हरा दिया।

Advertisement

कोबहाम ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम केवल 97 रन पर ही सिमट गई। इस लक्ष्य को पाकिस्तान ने एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। 

Advertisement

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

आयरलैंड के लिए इस पारी में जोशुआ लिटल (24) ने सबसे अधिक रन बनाए। इसके अलावा, कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाया।  पाकिस्तान के लिए अफरीदी के अलावा, हसन खान ने तीन विकेट लिए, वहीं अरशद इकबाल को एक सफलता हाथ लगी। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए आलम और रोहेल नजीर (18) ने 45 रनों की साझेदारी की। इसी स्कोर पर नजीर आउट होकर पवेलियन लौट गए।  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

इसके बाद, आलम ने हसन के साथ मिलकर 53 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की और 98 रन बनाकर लक्ष्य पूरा किया। अफरीदी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।  पाकिस्तान का सामना अब इस टूर्नामेंट में 19 जनवरी को श्रीलंका से होगा। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार