इस्लामाबाद, 4 मार्च | एशिया कप में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुए मैच में पाकिस्तान की हार के बाद एक प्रशंसक ने आत्महत्या कर ली। दरअसल, इस प्रशंसक ने मैच में पाकिस्तान की जीत पर अपने एक महीने के वेतन का सट्टा लगाया था, जिसे वह हार गया। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
वेबसाइट ने शुक्रवार को लिखा है, पंजाब सिंचाई विभाग में काम करने वाले जूनियर क्लर्क मोहम्मद शफीक का शव गुरुवार को उनके घर में पंखे से लटका मिला।
Advertisement
उनके भाई मोहम्मद रमजान ने बताया कि शफीक ने मैच पर 30 हजार का सट्टा लगाया था ,जो कि उसके एक महीने का वेतन था। उन्होंने बताया, "मेरे भाई ने मैच में पैसे गंवाने के बाद आत्महत्या की है।"
Advertisement
एजेंसी