23 जून, नई दिल्ली (Cricketnmore)। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दुनिया में करोड़ों फैंस हैं। धोनी के फैंस उनके खेल औऱ कप्तानी के दीवाने तो हैं ही लेकिन बतौर इंसान भी वह लोगों के दिलों के हीरो हैं।  इसका उदाहरण धोनी ने उस वक्त दिया जब कैप्टल कूल ने पाकिस्तानी मॉडल मथिरा मोहम्मद का दिल अपने व्यहार से जीत लिया।

Advertisement

मथिरा मोहम्मद ने एक खास लम्हा का जिक्र अपने एक हाल ही में आई साक्षात्कार में किया  है। मथिरा ने उस साक्षात्कार के माध्यम से उस लम्हा को याद करते हुए कहा है कि भारत की टीम एक बार पाकिस्तान दौरे पर आई थी और उस वक्त मेरी उम्र महज 15 साल की थी। 

Advertisement

एक शाम जब मैं एक होटल में डिनर कर रही थी तो उसी होटल में भारत और पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी भी डिनर करने के लिए पहुंचे थे. मैंने जब अपने पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर्स को देखा तो मुझसे रहा नहीं गया और मैं उन पाकिस्तानी क्रिकेटरों के ऑटोग्राफ लेने के लिए  पहुंच गई।  कई खिलाड़ियों ने मुझे ऑटोग्राफ तो दिए लेकिन साथ ही मुझपर गुस्सा भी किया इतना ही नहीं उन खिलाड़ियों ने मुझे डांटते हुए कहा कि आपको इतना भी तमीज नहीं है , कम से कम खाने के वक्त को डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के द्वारा ऐसा करने से मुझे बड़ा बुरा लगा यहां तक कि मैं उस वक्त अपने आप को अपमानित महशूस कर रही थी।  मुझे उस वक्त खुब रोना आ रहा था।

जिस समय मैं खुद को ठगा सा महसूस कर रही थी। उसी वक्त एक भारतीय क्रिकेटर ने मुझे आवाज लगाकर पुकारा  और साथ ही मेरे से उन्होंने कहा कि अपने कैप पर हमारा ऑटोग्राफ ले लो। ऐसा कहने वाले कोई और नहीं खुद महेंद्र सिंह धोनी थे।  धोनी ने ना सिर्फ ऑटोग्राफ दिया बल्कि कुछ देर बैठाकर मुझे  रिलैक्स करने को भी कहा था.

गौरतलब है कि मॉडल मथिरा मोहम्मद ने एक चैट शो में धोनी की तारीफ करते हुए सुर्खिया बटोरी थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार