26 जनवरी, कानपुर(CRICKETNMORE)इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में गुरुवार को भारत के साथ जारी पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

Advertisement

विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम की नजर अब तीन टी-20 मैचों की सीरीज पर है।

Advertisement

भारतीय टीम में आशिष नेहरा, सुरेस रैना और जम्मू एवं कश्मीर के ऑफ स्पिन गेंदबाज परवेज रसूल को टीम में मौका मिला है। परवेज रसूल पहली दफा भारत की जर्सी पहने हुए नजर आएगें। काफी दिनों से परवेज अपने शानदार खेल से चर्चा में बने हुए थे। लाइव स्कोर

गौरतलब है कि परवेज रसूल जम्मू एवं कश्मीर से पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो टी- 20 क्रिकेट में पहली बार भारतीय टीम में शामिल हुए हैं। इसके अलावा परवेज ने रणजी ट्रॉफी 2016 में कमाल की गेंदबाजी की थी। पूरे सीजन में परवेज ने कुल 9 मैच में 38 विकेट चटकाए थे। अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

इसी शानदार परफॉर्मेंस का लाभ परवेज को भारतीय टीम में जगह बनाकर मिला। वैसे रसूल ने घरेलू टी- 20 में 37 मैच खेलकर 27 विकेट चटकाए हैं और साथ ही बल्लेबाजी में 478 रन 31 पारियों में बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार