ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन पैट कमिंस (Pat Cummins) ने अपने फेवरेट इंडियन क्रिकेटर का नाम बताया है। आपको बता दें कि कमिंस के फेवरेट इंडियन प्लेयर रनों का अंबार लगाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) या इंडिया को चैंपियन का टाइटल जितवाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) नहीं हैं। पैट कमिंस की पसंद एक तेज गेंदबाज़ है जो कि मौजूदा समय में इंडियन टीम का सबसे बेस्ट बॉलर है।

Advertisement

जी हां, हम बात कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह की। ये घातक तेज गेंदबाज़ ही पैट कमिंस का फेवरेट इंडियन क्रिकेटर है। दरअसल, पैट कमिंस ने खुद इसका खुलासा किया है। हाल ही में कमिंस ने Humans of Bombay नाम के एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया जिसके दौरान उनसे ये सवाल किया गया कि आपका फेवरेट इंडियन प्लेयर कौन है।

Advertisement

यहां कमिंस ने सवाल सुनकर ज्यादा समय बिल्कुल भी नहीं लिया और जसप्रीत बुमराह का नाम लेकर उन्हें अपना फेवरेट भारतीय खिलाड़ी कहा। आपको बता दें कि बुमराह मौजूदा समय में सिर्फ भारत के ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बेस्ट गेंदबाज़ों में से एक हैं। वो आईसीसी रैंकिंग के अनुसार मौजूदा समय में टेस्ट के सबसे बेहतरीन नंबर-3 के खिलाड़ी हैं और ओडीआई रैंकिंग में भी वो पांचवें नंबर पर हैं।

इतना ही नहीं, आईपीएल 2024 में बुमराह अपनी गेंदबाज़ के दम पर खूब कहर बरपा रहे हैं और अब तक सीजन में 12 मैचों में सबसे ज्यादा 18 विकेट चटका चुके हैं। ये भी जान लीजिए कि भारत के लिए बुमराह 36 टेस्ट में 159 विकेट, 89 ओडीआई में 149 विकेट और 62 टी20 मैचों में 74 विकेट झटक चुके हैं। यही वजह है पैट कमिंस भी बुमराह से प्रभावित हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार