IPL Auction: पैट कमिंस ने ऑक्शन में किया कमाल, 15 करोड़ 50 लाख रूपये में बिके, इस टीम में शामिल !

Updated: Thu, Dec 19 2019 16:12 IST
IPL Auction: पैट कमिंस ने ऑक्शन में किया कमाल, 15 करोड़ 50 लाख रूपये में बिके, इस टीम में शामिल ! Im (twitter)

19 दिसंबर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की नीलामी में क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रूपये में खरीदा। मुंबई इंडियंस के अलावा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई।

इयोन मॉर्गन (बेस प्राइस ड़ेढ़ करोड़) के लिए दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच खरीदने की छिड़ी जंग। आखिर में केकेआर ने 5 करोड़ और 25 लाख में आखिरी बोली लगाकर टीम में शामिल कर लिया।

रॉबिन उथप्पा (बेस प्राइस ड़ेढ़ करोड़) के लिए राजस्थान और पंजाब की टीम ने बोली लगाना शुरू किया और आखिर में राजस्थान ने 3 करोड़ में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया।

हनुमा विहारी( 50 लाख बेस प्राइस) के लिए किसी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई।

जेसन रॉय (बेस प्राइस 1.50 करोड़) को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है।

एरॉन फिंच (बेस प्राइस 1 करोड़) को केकेआर और आरसीबी ने खरीदने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाया। आखिर में आऱसीबी ने 4 करोड़ और 40 लाख में अंतिम बोली लगाकर अपने टीम में शामिल कर लिया।

ग्लैन मैक्सवेल (बेस प्राइस 2 करोड़) को खरीदने के लिए सबसे पहले बोली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने लगाया। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी बोली लगाने के लिए ऑक्शन में कूद पड़ी। दोनों के बीच ऑक्शन में मैक्सवेल को खरीदने के लिए भिड़ंत देखी गई। आखिर में 10 करोड़ 75 लाख में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदकर अपने टीम में शामिल किया।

पैट कमिंस (बेस प्राइस 2 करोड़) को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की टीम ने मिलकर बाली की शुरूआत की। इसके बाद केकेआर भी कमिंस को खरीदने के लिए ऑक्शन में कूद पड़े। आखिर में 15 करोड़ 50 लाख में केकेआर ने खरीदकर अपने टीम में शामिल किया।

आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस। पिछले आईपीएल में बेन स्टोक्स 14 कोरड़ 50 लाख में बिके थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें