ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार (21 जून) को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए  टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 राउंड के मुकाबले में बांग्लादेश को 28 रन से हरा दिया। वर्षा बाधित मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 141 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन 11.2 ओवर में जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन था तभी बारिश आ गई और इसके बाद मैच शुरू नहीं हो सका जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 28 रन से विजेता घोषित कर दिया गया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए इस जीेत के हीरो पैट कमिंस रहे, जिन्होंने हैट्रिक लेकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया। पैट कमिंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 18वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर महमूदुल्लाह और महेदी हसन के विकेट लिए जबकि उन्होंने 20वें ओवर में वापसी करते हुए पहली ही गेंद पर हृदय को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

Advertisement

इस हैट्रिक के साथ ही कमिंस टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले ब्रेट ली टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए हैट्रिक ले चुके हैं। इतना ही नहीं, ब्रेट ली टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज भी थे। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने एक ही विरोधी बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली।

Also Read: Live Score

इस मैच की बात करें तो, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्हें डेविड वॉर्नर और ट्रैविस हेड ने तूफानी शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.5 ओवरों में 65 रन जोड़े। ट्रैविस हेड 21 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन वॉर्नर ने दूसरे छोर से हमला जारी रखा। मिचेल मार्श भी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन लक्ष्य छोटा होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया को इससे फर्क नहीं पड़ा और बारिश के आने से पहले ग्लेन मैक्सवेल (6 गेंदों में 14 रन) ने ये सुनिश्चित किया कि ऑस्ट्रेलिया डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच में आगे रहे। वॉर्नर भी 35 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार