8 दिसंबर। भारतीय क्रिकेट टीम ने सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (44) की अच्छी बल्लेबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

एडिलेड ओवल मैदान पर जारी इस मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 101 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। कप्तान विराट कोहली (2) और पहली पारी में भारत के लिए शतक जड़ने वाले चेतेश्वर पुजारा (11) नाबाद हैं। 

अपने गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के साथ आस्ट्रेलिया की पहली पारी 235 रनों पर समाप्त करने के बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी की अच्छी शुरुआत की। 

राहुल और मुरली विजय (18) ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े लेकिन मिशेल स्टॉर्क ने इस साझेदारी को मजबूत नहीं होने दिया और विजय को पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच आउट करा भारत को दिन का पहला झटका दिया।  इसके बाद राहुल ने पुजारा के साथ 13 रन ही जोड़े थे कि जोश हेजलवुड ने राहुल को विकेट के पीछे खड़े टिम पेन के हाथों कैच आउट करा भारत का दूसरा विकेट भी गिरा दिया।

Advertisement

केएल राहुल बेहद ही अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि आज वो एक बड़ा स्कोर कर पाएंगे लेकिन एक गलत शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।

इसके अलावा आज तीसरे दिन जब केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे थे तो पैट कमिंस और उनके बीच कहासुनी देखने को भी मिली।

हुआ ये कि पैट कमिंस की एक गेंद को केएल राहुल ने थर्ड मैन की तरफ से चौका जड़ा जिसके बाद उन्होंने भारतीय ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा कर दूसरा ग्लव्स मंगाने के लिए साथी क्रिकेटर को कह रहे थे।

ऐसे में ही पैट कमिंस केएल राहुल के पास आए और कुछ कहने लगे। हालांकि यह विवाद ज्यादा नहीं आगे बढ़ा लेकिन कंगारूओं ने आखिरकाार स्लैजिंग करने की शुरूआत कर दी है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार