India vs Sri Lanka: पथुम निसांका (Pathum Nissanka) पीठ की चोट के कारण भारत के खिलाफ शनिवार (12 मार्च) से बेंगलुरु में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वहीं दुष्मंथा चमीरा (Dushmantha Chameera) टखने की चोट से उभर नहीं, इसके कारण वह इस डे-नाइट टेस्ट में चयन के उपलब्ध नहीं रहेंगे।

Advertisement

श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि इस साल अक्टूबर में शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप तक चमीरा के वर्कलोड मैनेजमेंट पर ध्यान दिया जाएगा औऱ चोट से उभरने के बाद वह सिर्फ लिमिटेड ओवर क्रिकेट ही खेलेंगे। 

Advertisement

चमीरा के 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने की भी उम्मीद है। फ्रेंचाइजी ने पिछले महीने मेगा नीलामी में 2 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद उन्हें चुना था। तेज गेंदबाज ने शुरुआती टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया, जिसे श्रीलंका एक पारी और 222 रन से हार गया था।

करुणारत्ने ने मीडिया के बातचीत में कहा,“ टीम के मेडिकल पैनल ने हमें बताया है कि हमें टी-20 वर्ल्ड कप तक उनकी चोट को मैनेज करना है। तब तक वह सिर्फ लिमिटेड ओवर क्रिकेट खेल सकेंगे।”

वहीं निसांका की बात की जाए तो उन्होंने मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी की थी। पहली पारी में श्रीलंकाई टीम 174 रनों पर ढेर हो गई थी, जिसमें निसांका ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली थी।  लाहिरु कुमारा (Lahiru Kumara) भी हेमस्ट्रिंग में चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में श्रीलंका तेज गेंदबाज चमिका करुणारत्ने को मौका दे सकती है। वहीं निसांका की जगह दिनेश चांदीमल प्लेइंग इलेवन में आ सकते हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार