इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार, 11 मई को HPCA स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि धर्मशाला में होने वाले इस मैच में बारिश का खलल पड़ेगा या नहीं।
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, धर्मशाला में क्रिकेट के लिए मौसम के अनुकूल रहने की उम्मीद है। तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों, दोनों के लिए खेलने का माहौल सुखद रहेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन अच्छी खबर ये है कि बारिश का कोई खतरा नहीं है। बारिश की संभावना सिर्फ़ एक प्रतिशत है, जिसका मतलब है कि मौसम की रुकावटों के बिना पूरा मैच होने की पूरी संभावना है।
गौरतलब है कि साल 2026 के IPL सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की आपस में भिड़ंत हुई थी तब पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में 265 रनों का लक्ष्य हासिल करके दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में प्रभसिमसन सिंह (26 गेंदों पर 76 रन) और श्रेयस अय्यर (36 गेंदों पर नाबाद 71 रन) ने तूफानी अर्धशतक ठोके थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
ये मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम टी20 क्रिकेट में रन चेज़ करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 7 रन चेज और 4 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 135 रन रहा है। याद दिला दें कि पिछले IPL सीजन धर्मशाला के मैदान पर एक मुकाबला खेला गया ता जो जिसमें पंजाब किंग्स की टीम 236 रन डिफेंड करके लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से मात दी थी।