लाहौर, 28 जुलाई (CRICKETNMORE) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम के कप्तान सरफराज अहमद को टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाने का फैसला किया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पीबीसी का यह फैसला सरफराज के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने एक दिन पहले ही नेशनल स्टेडियम में संवाददाताओं से कहा था कि उनकी कप्तानी छोड़ने की कोई इच्छा नहीं है। सरफराज ने कहा था कि इस मामले में पीसीबी ही कोई फैसला ले सकता है। 

Advertisement

32 वर्षीय सरफराज ने अब तक 13 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान टीम की कमान संभाली है, जिसमें से टीम को चार में जीत और आठ मैचों में हार मिली है। 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप से पहले टेस्ट टीम के लिए नए कप्तान नियुक्त करना चाहता है। पीसीबी की क्रिकेट समिति अब दो अगस्त को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बैठक कर पुरुष और महिला टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी। 

उम्मीद की जा रही है कि बैठक में कप्तानी मामले पर चर्चा की जाएगी और हो सकता है कि नए कप्तान का चुनाव कर लिया जाए। समिति अंडर-16 और अंडर-19 टीमों के प्रदर्शन की भी समीक्षा करेगी। 

समीक्षा के बाद समिति पीसीबी अध्यक्ष एहसान मानी को सिफारिशें भी करेगी। इस समिति की अध्यक्षता पीसीबी के प्रबंध निदेशक वसीम खान करेंगे और इसमें वसीम अकरम, मिस्बाह-उल-हक और उरोज मुमताज जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। 

खबरों की मानें तो शान मसूद को टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है। मसूद ने अब तक 15 टेस्ट मैचों में 26.43 के औसत से 797 रन बनाए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछला टेस्ट मैच खेला था, जिसमें दो अर्धशतक लगाए थे। 

Advertisement

पाकिस्तान को विश्व कप में ग्रुप स्तर से ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। सरफराज की टीम तालिका में 11 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर रही थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार