शारजाह, 13 फरवरी (CRICKETNMORE)। तमीम इकबाल की 58 गेंदों में 80 रन की नाबाद पारी की बदौलत पाकिस्तान सुपर लीग के मुकाबले पेशावर जालमी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को सात विकेट से हरा दिया। तमीम के अर्धशतक की बदौलत पेशावर की टीम ने 9 गेंद बाकी रहते हुए जीत के 153 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही पेशावर की टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंच गई है। 

Advertisement

वैन्यू: शारजाह क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, शारजाह

Advertisement

टॉस: पेशावर जालमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इस्लामाबाद यूनाइटेड की पारी: टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद की टीम ने खालिद लतीफ (59 रन) और मिस्बाह उल हक (32 रन ) की पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। पेशावर के लिए मोहम्मद असगर औऱ वहाम रियाज ने दो-दो और शॉन टेट और जुनैद खान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

पेशावर जालमी की पारी: पेशावर की टीम ने तमीम इकबाल की नाबाद पारी की बदौलत जीत के 153 रन के लक्ष्य को केवल 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। तमीम ने 58 गेंदों में नाबाद 80 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके औऱ 3 छक्के शामिल थे। उनके अलावा शाहिद युसूफ ने नाबाद 27 और मोहम्मद हफीज ने 25 रन की पारी खेली।इस्लामाबाद के लिए मोहम्मद सामी, सईद अजमल औऱ सैम्युल बद्री ने एक-एक विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच: तमीम इकबाल (पेशावर जालमी)

Advertisement

टीमें इस प्रकार है

इस्लामाबाद यूनाइटेड : मोहम्मद सामी, शेन वॉटसन, ब्रैड हैडिन, मिस्बाह-उल-हक, खालिद लतीफ, सईद अजमल, सैमुअल बद्री, आंद्रे रसेल, शारजील खान, आसिफ अली, रूमान रईस

पेशावर जालमी: कामरान अकमल, शाहिद अफरीदी, डैरेन सैमी, मोहम्मद हफीज, शॉन टेट, तमीम इकबाल, वहाब रियाज, जिम अलंब्य, मोहम्मद असगर, जुनैद खान, शाहिद यूसुफ

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार