लंदन, 8 जून, | इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा है कि हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स पर कप्तानी का दबाव डालने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके मुताबिक स्टोक्स के जैसे मनोरंजक खिलाड़ी हमेशा अच्छे कप्तान नहीं बनते हैं।

Advertisement

इंग्लैंड को अगले महीने वेस्टइंडीज के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और इस सीरीज के पहले मैच में टेस्ट टीम के कप्तान जोए रूट का खेलना संदिग्ध है क्योंकि टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी मैच के दौरान उनकी पत्नी बच्चे को जन्म दे सकती हैं। पहला मैच आठ जुलाई से शुरू होना है। टीम के साथ दोबारा जुड़ने से पहले उन्हें सात दिन तक अलग रहना होगा।

Advertisement

पीटरसन ने रूट की गैरमौजूदगी में स्टोक्स की जगह विकेटकीपर जोस बटलर को कप्तानी के लिए चुनने को कहा है और वह चाहते हैं कि स्टोक्स अपना मैच विजेता खिलाड़ी का रोल बखूबी निभाएं। स्टोक्स ने मैच विजेता पारियां खेल अपनी अलग छवि बनाई है। आईसीसी विश्व कप के फाइनल के अलावा स्टोक्स ने एशेज सीरीज के दौरान हेडिंग्ले में मैच विजेता पारी खेली थी।

पीटरसन ने टॉकस्पोर्ट से कहा, "क्या मैं स्टोक्स को जो वो हैं और जिस तरह के वे खिलाड़ी हैं उससे बदलते हुए देखना चाहता हूं? शायद नहीं। मैं जोस बटलर को कप्तानी के लिए चुनूंगा। एक खिलाड़ी के तौर पर आप तब तक काफी अलग होते हो जब तक आपके पास फोन आता है और आपसे कहा जाता है कि आप टेस्ट टीम के कप्तान हो।"

पीटरसन ने अपना समय याद किया जब 2008 में उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया। उन्होंने कहा कि यह अतिरिक्त जिम्मेदारी होती जिसमें उन्होंने संघर्ष किया था।

पीटरसन ने कहा, "जिम्मेदारी बदलती है, बात करने के तरीके बदलते हैं, आप जिस तरह से ड्रेसिंग रूम में अपने आप को पेश करते हो वो बदलता है। मैंने इसमें संघर्ष किया है। मैं इसे पसंद नहीं करता और मैं इसमें बेहद खराब था। आपको बदलना होता है। यह अलग कहानी होती है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार