प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज की उपलब्धियों की जमकर तारीफ की।

Advertisement

38 साल की मिताली ने हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे किए हैं और वह ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं। प्रधानमंत्री ने मिताली की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई भी दी। मिताली महिला वनडे इंटरनेशनल में 7000 रन पूरे करने वाली भी पहली महिला क्रिकेटर हैं।

Advertisement

मोदी ने 'मन की बात' के 75वें एपिसोड में कहा, "भारतीय क्रिकेट टीम की मिताली राज हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं हैं। उन्हें बहुत-बहुत बधाई। वह महिला वनडे इंटरनेशनल में 7000 रन पूरे करने वाली भी पहली महिला क्रिकेटर हैं। महिला क्रिकेटर में उनका योगदान शानदार है।"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "मिताली ने अपने करीब दो दशक लंबे करियर में कई लोगों को प्रभावित किया है। उनकी मेहनत और कामयाबी की कहानी न सिर्फ महिला बल्कि पुरुष क्रिकेटरों के लिए भी एक प्रेरणा है।"

 

इस पर मिताली ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री को इस तारीफ के लिए धन्यवाद कहा। मिताली ने ट्वीट किया, "आपके बधाई संदेश के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया सर।"

मिताली ने भारत के लिए अब तक 214 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 51.06 की औसत से 7098 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम सात शतक और 55 अर्धशतक हैं। उन्होंने साथ ही 89 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2368 रन बनाए हैं।

Advertisement

पीएम मोदी ने मिताली के अलावा आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में भारतीय निशानेबाजों के प्रदर्शन की भी तारीफ की। भारत ने इस विश्व कप में 15 स्वर्ण सहित कुल 30 पदक जीते।

मोदी ने साथ ही इस महीने स्विस ओपन में रजत पदक जीतने वाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की उपलब्धियों की भी चर्चा की।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार