26 फरवरी।  प्रज्ञान ओझा ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। आपको बता दें कि प्रज्ञान ओझा ने अपने करियर में सभी मैच धोनी की कप्तानी में खेले। ऐसे में प्रज्ञान ओझा ने धोनी को लेकर बयान दिया है और कहा कि धोनी गेंदबाजों को अच्छी तरह से समझते थे। धोनी गेंदबाजों के कप्तान थे।

Advertisement

प्रज्ञान ओझा ने कहा कि मैं ये विश्वास करता हूं कि आपके पास ऐसे कप्तान होने चाहिए जो गेंदबाज को अच्छी तरह से समझते हो। गेंदबाज धोनी की बराई इसलिए करते हैं क्योंकि वो गेंदबाजों को अपनी तरह से गेंदबाजी करने की आजादी देते थे। धोनी गेंदबाजों की रणनीति के अनुसार फील्डिंग सजाते थे।

Advertisement

प्रज्ञान ओझा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद कहा कि वो अब ओवरसीज में टी-20 क्रिकेट लीग खेलना चाहते हैं। इसके लिए बीसीसीआई से उन्हें एनओसी का इंतजार है।

प्रज्ञान ओझा ने कहा कि उनके मन में कई तरह की बातें चल रही है। वो अपने भविष्य को लेकर बीसीसीआई से बात करेंगे और सोच- समझ कर ठीक फैसला करेंगे। प्रज्ञान ओझा ने अपने करियर में 24 टेस्ट. 18 वनडे और 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार